जिला प्रशासन द्वारा कोविड -19 से स6बन्धित जांच मुहिम ओर तेज-डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर 11808 घरों का सर्वे करके 52921 लोगों की जांच पूर्ण

जिला प्रशासन द्वारा कोविड -19 से स6बन्धित जांच मुहिम ओर तेज-डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर 11808 घरों का सर्वे करके 52921 लोगों की जांच पूर्ण

जलंधर 25 अप्रैल  - जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाई गई व्यापक रणनीति के अंतर्गत जिला प्रशासन ने  कोविड -19 की जांच मुहिम को ओर तेज किया गया है।
  कोविड -19 के मामलों में विस्तार होने के कारण जिला प्रशासन की तरफ से गले के द्वारा 1081 टैस्ट करने के लिए नमूने लिए गए हैं। इन में से 851 मरीज नैगेटिव और 48 मरीज पॉजिटिव पाये गए हैं जबकि 163 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है और 17 मरीजों के नमूने सही नहीं पाये  गए।
  बडी राहत की बात है कि कोविड -19 से प्रभावित मरीज जो सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं में से कोई भी नाजुक हालत में नहीं है। इस तरह कोविड -19 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 561 लोगों की पहचान करके उन के नमूने जांच के लिए गए हैं और इन में से 547 लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
  डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शहर में अमन कानून की स्थिति का जायजा लेने के लिए निकाले गए फ्3लैग मार्च के दौरान कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से मैडीकल टीमों के साथ 11808  घरों का घर -घर जाकर सर्वे करके 52921  लोगों की जांच की गई है। उन्होनें कहा कि लोगों को इस जांच से घबराने की जरूरत नहीं है,बल्कि अपने घरों में रह कर जिला प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होने  कहा कि जिला प्रशासन ने  पहले ही कंटेनमैंट जोनों जिन में आनंद नगर, राजा गार्डन, रविदास नगर, मीठा बाजार, नीला महल, पुरानी स4जी मंडी, नारायण नगर, जट्टपुरा, बस्ती शेख,बालमीकी मोहल्ला, मखदूमपुरा और निजातम नगर और इस के साथ लगते कुछ क्षेत्रों को सील किया जा चुका है जहाँ केस सामने आए थे।
  उन्होने  दोहराया  कि अभी तक जिले में क6यूनटी ट्रांसफर का कोई केस सामने नहीं आया। उन्होने  बताया कि जिला प्रशासन जिले में ट्रांसमिशन चेन का पता लगाने में लगभग कामयाब हो गया है और सिविल और पुलिस और स्वास्थ्य  विभाग के आधिकारियों के साथ मिलकर कोविड -19 के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के लिए संजीदा प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि जालंधर निवासियों को विश्वास  होना चाहिए कि हम कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग को जरूर जीत लेंगे।

super visa